Indian Business News
रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित मुंगेली की बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह से आज मंत्रालय महानदी भवन में सौजन्य भेंट कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त कर लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होना न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।
सुप्रिया और उनके परिजनों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज अपने परिश्रम और आत्मविश्वास से नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन