Indian Business News
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष यूनियन के द्वारा पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें पत्रकार अपने परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ शामिल होते हैं। वर्ष के अंतिम दिन सब ने सतरेंगा में वनभोज का लुत्फ उठाया और खेल कूद के साथ खूब मनोरंजन भी किया। वन भोज में यूनियन के संरक्षक जीडी मिश्रा, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेन्द्र महतो, सचिव संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष निमेष राठौर, मदन दास महंत,लौंग दास' विरेन्द्र शुक्ला, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, दीपका प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज महतो, अरुण जोशी व अन्य सपरिवार शामिल हुए।
विज्ञापन