
कटघोरा (आई.बी.एन -24) सड़क नहीं, कीचड़ का गढ्ढा बना हुआ है कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरली से तिलैहापारा तक की लगभग 500 मीटर लंबी सड़क बरसात में दलदल में तब्दील हो चुकी है। चारों तरफ सिर्फ कीचड़, गड्ढे और फिसलन — यह हालात अब ग्रामीणों की रोजमर्रा की ज़िंदगी के लिए खतरा बन गए हैं, कई लोग इस रस्ते से आते जाते गिर गए है कई लोगों के हाथ पैर टूट गया है यदि समय का सुधार नहीं होगा तो किसी बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
वास्तविकता को बता रही यह तस्वीरें रास्ता स्वयं गवाही दे रही ।
इस रस्ते की कीचड़नुमा तब्दील दलदल की तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह रास्ता अब “सड़क” कहलाने लायक भी नहीं रहा। किसान, स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग, और मरीज़ — सभी इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहन तक इस रास्ते पर चल नहीं पा रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी मरीज़ को समय पर अस्पताल पहुंचाना हो, तो इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा साबित होता है। गाँव से बाहर जाने का यही एक रास्ता है, और वह भी अब लोगों के लिए अभिशाप बन गया है।
ग्राम पंचायत मुरली के ग्राम प्रधान पर खड़े हो रहे सवाल…?
ग्राम पंचायत के सरपंच को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सिर्फ कागज़ों में काम दिखा रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है , इन सभी छोटी छोटी जगहों पर मुरूम मिट्टी डालने के लिए ग्राम पंचायत में मूलभूत की राशि जारी किया जाता है, और जारी हो भी गया है पर इस ग्राम के जिम्मेदार व्यक्ति कागजों में खर्च व्यय कर रहा है वास्तविकता कुछ और बायां कर रहा है।