Wed, 25 Nov 2026 | 01:27:24 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

निरीक्षण, प्राक्कलन और स्थायी समाधान के लिए 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश। : राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।

I

Indian Business News

4 months ago 14,763 views
राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।
चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम चाकाबुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव द्वारा उठाई गई आवाज पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने राजेश यादव के आवेदन के संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी को विद्यालय परिसर का तत्काल निरीक्षण करने, तकनीकी प्रतिवेदन तैयार करने, स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन बनाने तथा फोटोग्राफ सहित प्रस्ताव दो दिनों के भीतर संबंधित जनपद पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि लगातार वर्षा के कारण विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को राजेश यादव ने प्रमुखता से उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी।राजेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि निरीक्षण के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी और क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2777
पेज 37 / 463