Sun, 22 Nov 2026 | 09:40:00 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

कलेक्टर ने वन सहित विद्युत और क्रेडा विभाग की ली बैठक अवैध हुकिंग पर दिए कार्यवाही के निर्देश। : हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार

I

Indian Business News

2 years ago 1,333 views
हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाथी मानवद्वन्द कम करने हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने वन क्षेत्रों में खुले हुए विद्युत तारो को कवर करने के निर्देश दिए। बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों के नुकसान पर मुआवजे का वितरण समय पर कराने, जनहानि की घटनाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी तैयार कर प्रस्तुत करने, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी और उठाव कर परिवहन कराने, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में जाने वाले शिकारियों पर कार्यवाही करने, अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में हाथियों को आकर्षित करने वाले फसलों के स्थान पर अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। वनमण्डल अधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत,विद्युत विभाग के सीपी गढ़ेवाल, बी एल सिदार, बीबी नेताम, एन एल पटेल आदि उपस्थित थे। आमनागरिको को सतर्क रहने की अपील कलेक्टर सौरभ कुमार ने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और आमनागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक जंगलों की ओर न जाएं। क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन पर किसी तरह की छेड़खानी न करे और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने किसी तरह के नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित को शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वन्य प्राणियों को नुकसान नहीं पहुचाने की भी अपील की है और जनहानि रोकने के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2755
पेज 314 / 460