Wed, 25 Nov 2026 | 09:15:36 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश।

शासकीय कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में करें औचक निरीक्षण: सौरभ कुमार।

I

Indian Business News

2 years ago 461 views
शासकीय कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में करें औचक निरीक्षण: सौरभ कुमार।
  अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही के कलेक्टर ने दिए निर्देश कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व प्रकरणों का शीघ्र समाधान करें। यह प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व की तैयारियां आवश्यक रूप से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की महत्वपूर्ण 17 योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों के द्वारा उचित मॉनिटरिंग की जाए। यात्रा के दौरान हितग्राहियों की जानकारी संबंधी डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय को निर्देशित किया कि पूर्व में बनाए गए अटल चौक, अटल स्तंभ स्थल पर 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाए। श्री सौरभ कुमार ने निर्देश दिया कि धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने अपर कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे तहसील न्यायालयों में प्रकरणों की समय सीमा में सुनवाई और कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मैनुअल प्रकरण पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए चलाए जाने वाले जनमन अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत निर्धारित 11 बिंदुओं के प्रारूप के आधार पर पटवारियों के द्वारा जमीनी स्तर पर सर्वे कराया जाए ताकि इसका लाभ विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2768
पेज 1 / 462