Tue, 24 Nov 2026 | 09:24:46 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

कोरबा : जिले के कांग्रेसजनों को झारखंड में मिली अहम जिम्मेदारी

I

Indian Business News

2 years ago 1,212 views
कोरबा : जिले के कांग्रेसजनों को झारखंड में मिली अहम जिम्मेदारी
कोरबा(आई.बी.एन -24) झारखंड चुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी को जिताने क्षेत्र के कांग्रेस जनों को भी वहां अहम जिम्मेदारी मिल रही है. पड़ोसी प्रदेश झारखंड के आम चुनाव दो चरण 13 और 20 नव को होना है. जिस में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने मे कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस जनों को पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने भूमिका सौपा है. इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के नेतृत्व में कुनकुरी विस पूर्व विधायक यू डी मिंज, जशपुर विस के पूर्व विधायक अब्दुल विनय भगत, पाली तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा झारखंड पहुँच गए हैं. वहां जाकर विभिन्न विस के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव कार्य,नामांकन, प्रचार प्रसार, नुक्कड़ सभा आदि में जुटे हुए हैं. इनके साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो दी जा रही है. पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण डिक्सेना जो अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति और वन समिति लखनपुर के अध्यक्ष भी हैं इनके साथ में रोशन मोहम्मद पूर्व पार्षद जुराली, महेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अनुज गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, मनमोहन भगत, सागर यादव जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं. श्री डिक्सेना ने बताया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है और सोरेन सरकार के कार्यों से आम जनता खुश नजर आ रही है. इसे देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत और झारखंड में गठबंधन सरकार बनने जा रही है .दीपावली के बाद वह और अन्य कार्यकर्ता पुनः पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में पांच विधानसभा में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए जाएंगे. चुंकि झारखंड की सीमा से लगने वाले जिले के जनप्रिय नेता अमरजीत सिंह भगत की अच्छी पकड़ है. इस कारण से लोगों को पक्ष में काफी मदद मिल रही है. जिससे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है. उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का पूरा अमला सक्रियता से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है. उल्लेखनीय हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव की चर्चा हर तरफ है। यह चुनाव झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए होगा। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। इस बार भी मुख्य लड़ाई हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में होगी। एक तरह से कहा जाए तो इंडिया अलायंस और एनडीए में सीधी टक्कर होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2765
पेज 128 / 461