Sun, 22 Nov 2026 | 09:32:53 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

बीडीएम कॉलेज का मिटेगा अस्तित्व। ...कोर्ट के लिए भवन और जमीन अधिग्रहण की तैयारी।

I

Indian Business News

2 years ago 1,312 views
बीडीएम कॉलेज का मिटेगा अस्तित्व। ...कोर्ट के लिए भवन और जमीन अधिग्रहण की तैयारी।
पाली (आई.बी.एन -24)पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के तत्कालिक एकमात्र कॉलेज बीडीएम महाविद्यालय पाली के अस्तित्व पर संकट मँडरा रहा है. पाली व्यवहार न्यायालय हेतु उक्त भवन और जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. पूर्व छात्रों व कॉंग्रेसज़नौ ने इसका विरोध किया है. विकासखंड मुख्यालय पाली में व्यवहार न्यायालय का संचालन वर्तमान में उधारी के भवन में चल रहा है. इस कोर्ट के भवन के लिए जमीन की तलाश पिछले एक दशक से चल रही थी. पाली मुख्यालय में जगह नहीं मिलने पर पोड़ी में जगह तलाश गई थी लेकिन सामुदायिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए चयनित स्थल को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति दर्ज होने के बाद एक बार पुन पाली में भूमि की तलाश हुई. पाली में ही व्यवहार न्यायालय की स्थापना हो य़ह पूरे नगर के लिए गौरव की बात है वही पाली केंद्र बिंदु पर है सभी गांवों के लिए आवागमन का साधन भी है। वर्तमान में स्टेडियम के बाजू में स्थित शासकीय भूमि जिसमें कई लोगों के आवास व कब्जे हैं तथा बीडीएम कॉलेज के भवन और भूमि को चयनित किया गया है. इसके लिए विधिवत प्रक्रिया पूरी की गई दावा आपत्ति मंगाई गई थी. आपत्ति भी हुई लेकिन अपर्याप्त दस्तावेज के कारण खारिज कर दिए जाने से कोर्ट के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ. इसमें नगर पंचायत पाली के द्वारा भी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया जो एक बड़ा आधार बना और कलेक्टर कोरबा ने बीडीएम कॉलेज की उक्त भवन और उसकी भूमि तथा आसपास अवैध कब्जे की भूमि को व्यवहार न्यायालय के लिए आरक्षित कर दिया है .अब इसे लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं .स्टेडियम के आसपास वर्षों से काबिज लोगों ने आदेश का विरोध किया है वही कांग्रेस जनों, नागरिकों और पूर्व छात्रों ने जिलाधीश से BDM कॉलेज भवन को अधिग्रहण से मुक्त रखने की मांग को लेकर पत्र प्रेषित किया है. BDM कालेज का 25 वर्ष से संचालन। लगभग ढाई दशक पूर्व पाली तानाखार विधान सभा में उच्च शिक्षा के लिए एक भी कॉलेज नहीं था. इसके लिए शासकीय कॉलेज की स्थापना की लगातार मांग किया गया ,लेकिन प्रशासन के अनसुना किए जाने के कारण क्षेत्र के आदिवासी बच्चों विशेषकर छात्राओं को 12 वी के बाद पढ़ाई बंद करनी पड़ रही थी. उच्च शिक्षा की जरूरत को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने पाली में बीडीएम कॉलेज का संचालन शुरू किया. कॉलेज के आरंभ हो जाने से क्षेत्र के युवा विशेष कर आदिवासी वर्ग की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ और बड़ी संख्या में स्नातक की बीए, बीएससी, बीकॉम की पढ़ाई होने लगी. इतना ही नहीं यहां परीक्षा केंद्र की भी स्थापना हुई थी. छात्रवृत्ति के जरिए आरक्षित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दी जा रही थी.पाली में शासकीय महाविद्यालय खुलने से और करोना काल के बाद बीडीएम कॉलेज के प्रति युवाओं का रुझान कम हुआ और प्रवेश कम होता गया. लेकिन आज भी यूनिवर्सिटी के वेबसाइट, पोर्टल और रेकॉर्ड मे कॉलेज नियमित है. विधानसभा क्षेत्र के पहले महाविद्यालय को पुनर्जीवित करने की जरुरत है,इसके लिए प्रयास होने चाहिए ना कि अस्तित्व मिटाने की.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2755
पेज 141 / 460