Sat, 28 Nov 2026 | 08:47:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

खबर का बड़ा असर: उरगा थाने में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 5 पुलिसकर्मी हटाए गए : वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली।

I

Indian Business News

1 day ago 832 views
वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली।

कोरबा (आई.बी.एन-24)। उरगा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाली खबर का बड़ा असर सामने आया है। अवैध वसूली और झूठे मामले में फंसाने के आरोपों के बीच पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने उरगा थाने में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को वहां से हटा दिया है। इनमें एक प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (SI) और चार आरक्षक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के कुल 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश में उरगा थाने से पांच कर्मियों को अन्यत्र भेजने के साथ ही दूसरे थानों एवं चौकियों से चार आरक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक को उरगा थाने में पदस्थ किया गया है।

आई.बी.एन-24 की खबर के बाद पुलिस विभाग में हलचल

ग्राम सलिहाभांठा निवासी युवक सुखदेव रात्रे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर उरगा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के मुताबिक, 22 नवंबर को गांव में कुछ लोग घर के बाहर ताश (चौरंगा) खेल रहे थे। इसी दौरान उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेलने के आरोप में उन्हें थाने ले गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की गई। दबाव में उसने एक व्यक्ति के खाते में फोन-पे के माध्यम से 1 हजार रुपये ट्रांसफर किए तथा शेष 4 हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई।

इसके अलावा युवक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन का किराया बताकर उसकी जेब में रखे 19 हजार 500 रुपये जबरन लेने का भी आरोप लगाया था। पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की थी।

आई.बी.एन-24 न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब उरगा थाने में बड़े स्तर पर फेरबदल का आदेश सामने आया है

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदस्थापना का विवरण इस प्रकार है।

अब जांच और कार्रवाई पर टिकी निगाहें

उरगा थाने से पांच पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब पूरी होगी और कथित रूप से ली गई 20 हजार 500 रुपये की राशि वापस दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, स्थानांतरण अपने आप में आरोपों की पुष्टि या दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं है, लेकिन पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक कदम को उरगा थाने की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आई.बी.एन-24 की खबर के बाद हुई इस प्रशासनिक हलचल ने जिले में पुलिस व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

1485
पेज 148 / 248