Wed, 25 Nov 2026 | 07:14:50 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी।

मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

I

Indian Business News

1 year ago 1,617 views
मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
कोरबा (आई.बी.एन -24) मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड - रेशम तकनीकी सेवा केंद्र (सीएसबी-एसटीएससी), बिलासपुर द्वारा सोमवार 18 अगस्त को ग्राम सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अधिकांश महिलाएँ थीं। कार्यक्रम में श्री बी.एस. भंडारी, सहायक संचालक, रेशम, कोरबा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों को नई तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तसर रेशम धागा निर्माण एवं गुणवत्ता सुधार पर रहा। कार्यक्र्रम में श्री अशोक कुमार वैज्ञानिक-बी ने प्रतिभागियों को कोकून की खरीद, ग्रेडिंग, भंडारण, छंटाई, कोसा उबालने, रीलिंग तथा कताई के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. हेमलाल साहू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने “सिल्क समग्र-2 योजना” की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार (80ः10) के सहयोग से 90 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को इस योजना का लाभ उठाने तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विकसित नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “बुनियाद रीलिंग मशीन” एवं “मोटराइज्ड स्पिनिंग मशीन” का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई तथा बताई गई तकनीकों एवं तरीकों को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2765
पेज 295 / 461