Tue, 24 Nov 2026 | 12:15:31 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा।

मानिकपुरी पनिका समाज ने कबीर आश्रम निर्माण कार्य में अनियमितता पर जताई आपत्ति, उचित कार्रवाई की माँग।

I

Indian Business News

1 year ago 2,209 views
मानिकपुरी पनिका समाज ने कबीर आश्रम निर्माण कार्य में अनियमितता पर जताई आपत्ति, उचित कार्रवाई की माँग।
पाली (आई.बी.एन -24) मानिकपुरी पनिका समाज, ग्राम पोड़ी (लाफा), तहसील पाली द्वारा सांसद मद से स्वीकृत ₹7.00 लाख की राशि से प्रस्तावित कबीर आश्रम निर्माण में की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ उठाई गई है। समाज का आरोप है कि ग्राम पंचायत पोंडी के जनप्रतिनिधि व सरपंच द्वारा आश्रम निर्माण कार्य को बिना समाज की सहमति एवं जानकारी के मनमाने ढंग से शुरू करवा दिया गया है। समाज के अनुसार, आश्रम का निर्माण उस स्थान पर नहीं किया जा रहा है, जहाँ समाज वर्षों से इसकी मांग करता आ रहा है। समाज ने स्पष्ट किया है कि वे जिस भूमि पर आश्रम चाहते हैं, वह जमीन पूर्वजों द्वारा निस्तारी के रूप में सुरक्षित रखी गई थी, जिसमें आम के 8–10 वृक्ष भी लगाए गए हैं। परंतु उक्त भूमि पर स्थानीय निवासी कुंवर दास मानिकपुरी द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, और निर्माण कार्य को रोकने की धमकी दी जा रही है। समाज का आरोप है कि भवन निर्माण कार्य एक ठेकेदार और कुंवर दास की मिलीभगत से उस जगह पर करवाया जा रहा है, जो समाज की इच्छा के विपरीत है। समाज की मांग है कि यह राशि सीधे समाज को सौंपी जाए, ताकि वे अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार आश्रम निर्माण कर सकें। समाज ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पाली से निवेदन किया है कि इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और निर्माण कार्य को रोका जाए, ताकि समाज की भावनाओं और अधिकारों की रक्षा हो सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2772
पेज 100 / 462