Wed, 25 Nov 2026 | 04:04:03 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव।

कटघोरा : वन परिक्षेत्र पसान में अवैध पेड़ों की कटाई जोरों पर, जिम्मेदार अधिकारी बना मूक दर्शक...कार्यवाही के अभाव हौसला बुलंद।

I

Indian Business News

1 year ago 2,227 views
कटघोरा : वन परिक्षेत्र पसान में अवैध पेड़ों की कटाई जोरों पर, जिम्मेदार अधिकारी बना मूक दर्शक...कार्यवाही के अभाव हौसला बुलंद।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम सरिसमार में बड़े पैमाने पर अवैध सरई पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मौन है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन क्षेत्र में ट्रैक्टरों और ठेकेदारों के माध्यम से पेड़ों की अवैध निकासी जारी है। इससे न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति हो रही है, बल्कि वन संपदा का भी भारी नुकसान हो रहा है।

जब इस मामले पर वनमंडल अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए जांच की बात स्वीकार की, परंतु कार्रवाई के स्तर पर कोई ठोस कदम अब तक नजर नहीं आया है।

ग्रामीणों ने विभाग पर मिलीभगत के लगाए आरोप -

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। सूत्रों का दावा है कि डिप्टी रेंजर स्वयं मशीन से कटाई करवाने पहुंचती हैं, उनके साथ 2–4 लोग भी रहते हैं जो पेड़ों की कटाई में सहयोग करते हैं।

पत्रकारों से बात करने से बचती दिखीं डिप्टी रेंजर -

जब पत्रकारों ने डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने संबंधित नंबरों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस रवैये ने विभाग की कार्यप्रणाली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांग।

जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2781
पेज 41 / 464