Sun, 22 Nov 2026 | 05:42:21 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच।

अहिरन नदी प्रदूषण से बढ़ा जल संकट, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान।

I

Indian Business News

5 months ago 5,084 views
अहिरन नदी प्रदूषण से बढ़ा जल संकट, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान।
कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा क्षेत्र की अहिरन नदी में बढ़ते प्रदूषण और जल संकट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम डुडगा सहित आसपास के गांवों के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कटघोरा का गंदा एवं सीवर युक्त पानी बिना उपचार के सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जल दूषित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, एक समय अहिरन नदी और गांव का लगभग 117 वर्ष पुराना तालाब पूरे क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी जल स्रोत थे। इंसान, पशु-पक्षी और खेती-किसानी सभी इसी जल स्रोत पर निर्भर थे, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण नदी का पानी उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम डुडगा के ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए पुराने तालाब के गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन की सहायता से तथा श्रम दान कर तालाब की खुदाई कर उसे गहरा किया जा रहा है ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन हो सके और पूरे वर्ष गांववासियों एवं पशुओं को पानी उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के प्रदूषित होने के कारण निचले क्षेत्रों के लोग अब उसके पानी के उपयोग से कतराने लगे हैं। स्वच्छ पानी की कमी से जल संकट गहराता जा रहा है तथा जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अहिरन नदी में छोड़े जा रहे गंदे पानी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नदी और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र को भविष्य के गंभीर जल संकट से बचाया जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2764
पेज 54 / 461