Thu, 26 Nov 2026 | 10:00:57 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

दीपका : बेलटिकरी पंचायत में अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान फंसी कार।

I

Indian Business News

7 months ago 10,407 views
दीपका : बेलटिकरी पंचायत में अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान फंसी कार।
दीपका (आई. बी. एन -24) कटघोरा विकासखंड अंतर्गत बेलटिकरी ग्राम पंचायत में लगभग छह माह पूर्व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, जिसे अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नाली अधूरी होने के कारण विशेष रूप से समीप स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। बरसात और जलभराव की स्थिति में समस्या और भी विकट हो जाती है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव से कई बार चर्चा की गई, किंतु उनके द्वारा संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामवासियों द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित एवं मौखिक शिकायत भी प्रस्तुत की गई, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, नाली जाम रहने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई बार राहगीरों के वाहन नाली में फंस चुके हैं। हाल ही में एक कार नाली में फंस गई, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बावजूद पंचायत द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह द्वारा भी जनपद सीईओ से चर्चा की गई, किंतु अब तक केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है और जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। -

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464