Sun, 22 Nov 2026 | 05:01:18 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच।

निरीक्षण, प्राक्कलन और स्थायी समाधान के लिए 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश। : राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।

I

Indian Business News

4 months ago 14,607 views
राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।
चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम चाकाबुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव द्वारा उठाई गई आवाज पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने राजेश यादव के आवेदन के संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी को विद्यालय परिसर का तत्काल निरीक्षण करने, तकनीकी प्रतिवेदन तैयार करने, स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन बनाने तथा फोटोग्राफ सहित प्रस्ताव दो दिनों के भीतर संबंधित जनपद पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि लगातार वर्षा के कारण विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को राजेश यादव ने प्रमुखता से उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी।राजेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि निरीक्षण के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी और क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2764
पेज 1 / 461