Sun, 22 Nov 2026 | 05:30:18 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच।

पाली : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा पाली अंचल।

I

Indian Business News

2 years ago 1,688 views
पाली : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा पाली अंचल।
पाली (आई.बी.एन -24)भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व पूरे पाली अंचल में धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। नगर पंचायत पाली व ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और युवाओं की टोलियों के द्वारा जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। सुबह से देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। गांव गांव में विगत कुछ वर्ष से भागवत कथा का आयोजन बढ़ा है. फलतः विशेषकर महिलाये और युवतियाँ कृष्ण भक्ति के प्रति आसक्त हुई है. यही कारण है कि प्रत्येक घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं. जन्माष्टमी पर्व कृष्ण भक्तों के लिए साल का सबसे त्योहार होता है. इसका इन्हें बेसब्री से इंतजार भी रहता है. घरों में लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारी, सज्जा और पूजा अर्चना किया गया. रात 12 बजते ही भगवान ने जन्म लिया ,जिन्हें पालना में झुलाकर उत्सव की खुशियां बांटी गई। हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से घर घर गूंज उठा। नगर में कुछ वार्ड में शोभायात्रा और भव्य झांकी का आयोजन किया गया.नवयुवकों की टोली देर रात तक मटका फोड़ते रहे. वार्ड 13 मे वैष्णव निवास स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर में भजन कीर्तन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर रात तक चला. भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया. इसके अलावा हनुमान मंदिर,महामाया देवालय सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम मची रही। बच्चों और युवाओं में राधा-कृष्ण बनने का उत्साह देखा गया। माताओं ने छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया था.जिसकी आभा देखते ही बनती थी.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2767
पेज 456 / 462