Wed, 25 Nov 2026 | 09:12:37 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश।

सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन।

I

Indian Business News

6 months ago 14,379 views
सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पाली–तानाखार विधायक माननीय श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती फूल बाई कंवर, श्री दिलीप कंवर एवं श्री सत्यनारायण पैकरा तथा ग्राम पंचायत रामाकछार के सरपंच श्री भारत सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही रामाकछार, सपलवा, पहाड़गाँव, बारीउमराव, पटपरा और कपोट पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग की शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम राहा के श्री अगनेश लकड़ा/देवनाथ और श्री रामप्रसाद/फगुन सिंह तथा ग्राम उडान के श्री कलेशराम/मुगुल सिंह को 3 एचपी के पेट्रोल पंप वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। शिविर में कुल 1351 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 255 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इस शिविर में रामाकछार, सपलवा, पहाड़गाँव, बारीउमराव, पटपरा, कपोट और कांजीपानी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। मंचस्थ अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित होकर अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार करें।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2780
पेज 451 / 464