Wed, 25 Nov 2026 | 03:24:06 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव।

खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त।

I

Indian Business News

6 months ago 13,347 views
खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई। कार्यवाही के दौरान खनिज रेत, गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई कर बरमपुर से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर तथा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो हाइवा को जप्त कर सर्वमंगला चौकी अभिरक्षा में रखा गया। राताखार में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक टीपर को कार्रवाई कर जप्त किया गया। वहीं जरहा जेल बरमपुर में बसाहट समतलीकरण के लिए किए जा रहे कार्य में बिना वैधानिक अनुमति मिट्टी का उत्खनन व परिवहन करवाने पर कार्रवाई करते हुए मौके पर स्थित चार चैन माउंटेन को जप्त कर सील किया गया। गेवरा बस्ती से मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टरों को कार्रवाई करते हुए कुसमुंडा थाना अभिरक्षा में रखा गया है। नरईबोध में ईंट भट्ठे से ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इंदलभाटा तरदा में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी कार्रवाई कर जप्त किया गया। इसी प्रकार उरगा क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर एक चैन माउंटेन और तीन हाइवा को जप्त कर सील किया गया। सभी जप्त वाहनों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व की क्षति को रोकना है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2781
पेज 1 / 464