Wed, 25 Nov 2026 | 06:30:33 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी।

सर्वाधिक समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को मिला संबल।

I

Indian Business News

10 months ago 6,145 views
सर्वाधिक समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को मिला संबल।
कोरबा (16 जनवरी 2026)  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ रही है। प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए जाने से अब किसानों को केवल अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पहुंचना होता है, जहां विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी होती है। कोरबा जिले के ग्राम गढ़ उपरोड़ा निवासी कृषक श्री आगर साय पिता श्री बुद्धू सिंह ने सोनपुरी उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय कर इस व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने 36 क्विंटल धान का विक्रय किया और बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, उपार्जन केंद्र में बैठने, पानी एवं सभी सुविधा उपलब्ध है। श्री साय ने कहा कि समय पर भुगतान और सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। सरकार की नीतियों का प्रभाव हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान अब अपनी आय से खेती के विस्तार, भूमि क्रय और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं तथा कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और खेती आज सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका बन रही है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2777
पेज 293 / 463