Thu, 26 Nov 2026 | 05:10:34 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत गोढ़ी कलस्टर में आयोजित शिविर में 39 ग्रामीणों को मिला राशन कार्ड।

I

Indian Business News

1 year ago 371 views
धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत गोढ़ी कलस्टर में आयोजित शिविर में 39 ग्रामीणों को मिला राशन कार्ड।
कोरबा (आई.बी.एन -24) धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आज विकासखण्ड कोरबा के गोढ़ी कलस्टर में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हाईस्कूल गोढ़ी में किया गया, जिसमें ग्राम बेन्दरकोना, डूमरडीह, भूलसीडीह, बुंदेली, गोढ़ी, गोड़मा, केसला, करमंदी, आंछीमार, करूमौहा, केराकछार, दरगा, मौहार, केरवां, डेंगुरडीह, नकटीखार, पण्डरीपानी, पतरापाली, टेवानारा एवं ठाकुरखेता के ग्रामीणों ने सहभागिता की। शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए कुल 39 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 10 को आधार कार्ड, 10 मनरेगा जॉब काड,र् 1 आयुष्मान कार्ड, 12 पेंशन स्वीकृति, 1 जाति प्रमाण पत्र, 5 उज्जवला कनेक्शन, एवं 2 जनधन खाते जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यह शिविर ग्रामीणों को योजनाओं से सीधे जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में सार्थक पहल सिद्ध हुआ। शिविर में गोढ़ी सरपंच श्रीमती झूलबाई कंवर पण्डरीपानी सरपंच रामसिंह कंवर, केराकछार सरपंच जगसिंह,जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह अभियान जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से वंचित तबकों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और उन्हें सरकारी योजनाओं का त्वरित व पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464