Tue, 24 Nov 2026 | 06:45:33 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित

अन्नदाता किसानों के बारे में कांग्रेस ने हमेशा बेहतर किया, इस बार भी करेंगे : ज्योत्सना महंत।

I

Indian Business News

2 years ago 1,152 views
अन्नदाता किसानों के बारे में कांग्रेस ने हमेशा बेहतर किया, इस बार भी करेंगे : ज्योत्सना महंत।
  कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा अपने सघन जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 को प्रमुखता से रखा जा रहा है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही अन्नदाता किसानों के बारे में सोचती आई है और उनके लिए जो भी बेहतर से बेहतर हुआ है, करने की कोशिश की है। हमने वादा किया है कि केन्द्र में सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के साथ-साथ उन्हें कृषि उपयोगी बीज से लेकर उपकरणों, ट्रैक्टर, ट्राली तक में लगने वाले सभी तरह के टैक्स से मुक्त किया जाएगा। सांसद ने कहा कि 5 साल से देशभर के किसान दिल्ली में आंदोलन पर 700 से 800 किसान बलिदान दे चुके हैं किंतु उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के साथ ही एमएसपी लाया जाएगा। केन्द्र में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही तब-तब किसानों का कर्जा माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2 घंटे के भीतर कर्जा माफ किया और बिजली बिल हाफ की योजना अमल में लाई गई। मजदूरों को ईलाज की सुविधा के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा का भी लाभ हम देंगे। सांसद ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 10 साल में कुछ नहीं किया, इस बार सरकार बदल कर देखिए, आपको अच्छा लगेगा। जनसंपर्क के दौरान सांसद का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाता रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2763
पेज 161 / 461