Sun, 22 Nov 2026 | 07:13:34 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच।

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग सहित आदिवासी विकास विभाग की बैठक। : समय पर हो स्कूल का संचालन, अनुपस्थित शिक्षको पर करें कार्यवाही-कलेक्टर।

I

Indian Business News

2 years ago 454 views
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर अजीत वसंत ने आज शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित परियोजना अधिकारी, साक्षर भारत और समग्र शिक्षा तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी की बैठक ली। उन्होंने शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज को निर्देशित किया कि जिले में सभी स्कूलों का संचालन समय-सारिणी के अनुरूप हो। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तामूलक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने शैक्षणिक संस्थान अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में जहां भी अतिशेष शिक्षक हैं उनका समायोजन अन्य विद्यालयों में किया जाये। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के अन्तर्गत 12 वीं उत्तीर्ण बेरोजगारों को स्कूलों में अध्यापन के लिए अतिथि शिक्षक के रूप में रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का वितरण नियमित तथा गुणवत्तायुक्त हो। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में शिक्षा के स्तर और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने तथा नवाचार को अपनाने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी, डीएमसी मनोज पाण्डेय, खेल अधिकारी आदि उपस्थित थे। छात्रावास अधीक्षक भी लेंगे क्लास। कलेक्टर ने जिले के सभी आश्रम तथा छात्रावासों का संचालन व्यवस्थित तथा शासन के निर्धारित मानकों के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आश्रम तथा छात्रावासों में नियमित साफ-सफाई, मेनू अनुसार भोजन तथा समय पर खेल, अध्यापन एवं अन्य गतिविधियां संचालित हो। उन्होंने अधीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कम से कम दो पीरिएड पढ़ाने के निर्देश भी दिए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2715
पेज 1 / 453