Fri, 27 Nov 2026 | 05:07:29 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर

कोरबा जिला में बेधड़क- बेखौफ संचालित हो रहा अवैध कबाड़ का कारोबार जिम्मेदार अधिकारी मौन।

I

Indian Business News

3 years ago 758 views
कोरबा जिला में बेधड़क- बेखौफ संचालित हो रहा अवैध कबाड़ का कारोबार जिम्मेदार अधिकारी मौन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला में फिर कबाड़ी हुए सक्रिय एक बार फिर से कबाड़ का अवैध कारोबार का संचालन का बड़ा रूप लेता दिखाई दे रहा है। इस बात की जानकारी छेत्रिय पुलिस को होते हुए भी कार्यवाही नहीं कर रही है बल्कि उनका किसी न किसी रूप में सहयोग कर रही है । हमारे विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ का अवैध कारोबार को उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिल गई है । जिसके फलस्वरूप अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में प्रतिसप्रदा देखने को मिल रही है । सूत्र बताते हैं कि कबाड़ का कारोबार अब सिंडिकेट तरीके से किया जा रहा है । इसके लिए खदानों को निशाना बनाया जा रहा है ।प्रति दिन कबाड़ चोर खदानों से हजारों के कबाड़ को लेकर खपाने का काम कर रहे है। खासकर कोरबा ,पाली , दीपका, कटघोरा, क्षेत्र में कबाड़ चोर का बोलबाला देखने को मिल रहा हैं । बताया जा रहा है कि कबाड़ चोरी करने के लिए चोर खदान की सुरक्षा में लगे कुछ पहरेदार को भी अपने साथ मिलाकर उनकी पाली में कबाड की चोरी कर उसके सहयोग से कबाड़ियों को खपा रहे है । आई.बी.एन.24 न्यूज चैनल के द्वारा कुछ दिन पहले लगातार खबर प्रकाशन करने पर दिनांक 28/04/ 2023 को पुलिस चौकी सी.एस.ई.बी. के द्वारा टीपी नगर कबाड़ी नूर आलम नामक व्यक्ति के यार्ड में भारी मात्रा में अवैध रूप से चोरी का स्क्रैप रखा पाया गया था, पुलिस द्वारा उसके यार्ड की तलाशी करने पर अंदर भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप छोटे बड़े वाहनों के टुकड़े,लोहे का पाइप,लोहे का सरिया,लोहे का प्लेट,वाहनों के चेचिस,ऑक्सीजन सिलेंडर,गैस सिलेंडर एवं अन्य लोहे के समान मिले थे जिस के संबंध में नूर आलम से कागजात चाहा गया पर कोई कागजात पेश नहीं किया, अवैध संपत्ति पाए जाने पर मौके पर करीब 150 टन लोहे का स्क्रैप कीमत लगभग ₹ 60,00000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर यार्ड को सीलबंद किया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 4(1-4 )जा फौ /379 भादवी के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी नूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया था, इस कार्यवाही के बाद अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नही होने से फिर से कबाड़ियों के हौसले बुलंद हो गया है, कबाड़ चोर के द्वारा पहरेदार को भी हिस्सा देते है इसलिए किसी को मामले की खबर भी नही हो पाती है । एक सूत्र से मिली जानकारी पर कहा कि ये पूरा अवैध कारोबार को संचालित करने वाले लोग पुलिस के उच्चाधिकारियों से मोटी रकम देकर कारोबार को संचालित कर रहे है । इसी वजह से पुलिस को जानकारी होते हुए । ऐसे कारोबारियों को पकड़ने की बजाए अपना पलड़ा-झाड़ने में लग जाते है । कोरबा जिला में संचालित खदानों से चोरी का लोहा, तांबा, अलमुनियम तार, ट्रकों के पॉट्स,मशीनों के कलपुर्जे, आदि सामानों को गुर्गो के माध्यम से खरीदी कर बड़े पैमाने पर बिलासपुर तथा रायपुर में खपाया जा रहा है । अवैध कबाड़ का कार्य जिला में शूरू होने से आसामाजिक तत्वों का रुझान एक बार फिर अपराध की दुनियां की तरफ बढ़ने लगा है । जिले कुछ हिस्से इस कारोबार में ज्यादा लिप्त है जिसके कारण आम लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । कबाड़ चोर गिरोह गाली गलौच कर मुहल्लों में विचरण करते हैं ।मना किये जाने से कबाड़ चोर मारपीट तक मे उतारू हो जाते है जिसकी शिकायत भी मौखिक रूप से की जा चुकी है पर पुलिस को मिलने वाली मोटी रकम के कारण कार्यवाही नही हो पा रही है । जिस तरह से पूरे कोरबा जिले में कबाड़ का कारोबार भारी मात्रा में संचालित किया जा रहा है, इन कबाडियो से कभी भी कोई बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2721
पेज 1 / 454