Sat, 28 Nov 2026 | 12:40:55 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा प्रदाय व्यवस्था पर रखी जा रही सतत् निगरानी। : जिले में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 374 views
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के द्वारा जिले में संचालित आईओसी, बीपीसी एवं एचपीसी कंपनी के पेट्रोल-डीजल पंप के सेल्स अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले में परिवहन किए जा रहे टैंकरों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वाहनो की आवाजाही पर पेट्रोलिग दल के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित इंडियन ऑयल के सभी पंपो में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सामान्य है। कोरबा जिले के इंडियन ऑयल डिपो गोपालपुर से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा प्रदाय व्यवस्था पर जिले में सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में वर्तमान में आईओसी 44, बीपीसी 27 एवं एचपीसी 24 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित है। आईओसी कंपन्नी के पेट्रोल पंपो में ऑयल डिपो गोपालपुर से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति की जाती हैं। बीपीसी कंपन्नी के पेट्रोल पंपो को लखोली रायपुर एवं एचपीसी कंपन्नी के पेट्रोल पंपो का मंदिर हसौद रायपुर से आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में तीनो कंपनी के सेल्स अधिकारी से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति एवं उपलब्धता के संबंध में प्रतिदिन जानकारी लेकर व्यवस्था को ठीक किया जा रहा हैं। साथ ही इंडियन ऑयल डिपो गोपालपुर से प्रतिदिन ट्रांसपोर्टर एवं डीलरों के टैंकर वाहनों को प्रदाय डीजल-पेट्रोल की सतत् निगरानी की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को 157 टैंकरों के माध्यम से अन्य जिलों को डीजल-पेट्रोल प्रदाय किए गए है। लगातार प्रतिदिन मांग अनुसार अन्य जिलों को सप्लाई की जा रही है। विगत 02 दिवस में 110 टैंकर अब तक भेजी जा चुकी है। जिले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश में सभी पेट्रोल पंपों में खाद्य निरीक्षकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2722
पेज 1 / 454