Indian Business News
रायपुर (आई.बी.एन -24)रायपुर की धरती कल ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के पहले "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026" का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह समारोह उत्साह, ऊर्जा और गौरव से परिपूर्ण रहा।
25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में देशभर से आए 3700 से अधिक जनजातीय युवा अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का विराट उत्सव है, जहां हर खेल, हर प्रतिभा और हर परंपरा अपनी पहचान गढ़ रही है।
विज्ञापन