Sat, 14 Nov 2026 | 10:39:22 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

 श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 1,019 views
 श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
कोरबा (आई.बी.एन -24) धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल हेतु चयनित राम जानकी मंदिर, बुधवारी बाजार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अयोध्या से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु राम जानकी मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा, अपर आयुक्त निगम श्री खजांची कुमार, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार, श्री विजय सिंह सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंदिर प्रबंधन से जुड़े एवं राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत का आत्मीय स्वागत किया गया एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम राम जानकी मंदिर में किया जा रहा है। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मन्दिर में विशेष रूप से साज-सज्जा की जा रही है एवं परिसर में नियमित रूप से भक्तिमय रामायण मानस गायन का आयोजन किया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2733
पेज 3 / 456