Indian Business News
उन्होंने बताया कि सीएम श्री बघेल से और प्रदेश अध्यक्ष श्री बैस बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के राजनैतिक हालात पर विशेष चर्चा हुई। कांग्रेस का लक्ष्य इन संभाग के सभी सीटों पर जीत का है। इसके लिए अभी से तैयारी आरंभ कर दी गई है। उनके द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का काम किया जा रहा है।
पाली तानाखार के हालात पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी है ।उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा और कोई भी कार्यकर्ता पार्टी फोरम में अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है।सार्वजनिक मंच पर बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन