Shailendra
पाली (कोरबा) आई बी एन -24कोरबा जिले के पाली और तानाखार क्षेत्र को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की मांग को लेकर चर्चा तेज करने की जरूरत महसूस की जा रही है। वर्तमान में पाली-तानाखार एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भौगोलिक विस्तार अधिक होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचने में परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि पाली को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिलता है, तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दों को विधानसभा में अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।
अब सवाल यह है कि क्या पाली क्षेत्र को अलग विधानसभा का दर्जा मिल पाएगा? क्या जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल इस दिशा में पहल करेंगे? क्षेत्रवासियों की नजरें अब इस विषय पर होने वाली राजनीतिक और प्रशासनिक पहल पर टिकी हैं।
विज्ञापन