Sun, 29 Nov 2026 | 04:01:52 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर।

वो जल, जंगल और जमीन का अधिकार आपसे छीन लेंगे : ज्योत्सना महंत।

I

Indian Business News

2 years ago 341 views
वो जल, जंगल और जमीन का अधिकार आपसे छीन लेंगे : ज्योत्सना महंत।
  0 मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस कोरबा सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत गोविंदपुर, ठाकुरपारा, सिंघट, दुबछोला, बडक़ापारा, कटकोना, शिवपुर, पीपरबहरा, बेलबहरा आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। चिरमिरी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचीं ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा वाले बस हर साल बेवकूफ बना रहे हैं। वो मोदी की गारंटी क्या दे रहे हैं, हम तो कांग्रेस की गारंटी ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का यह चुनाव है जिसमें आप सबको कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है, वरना वे फिर आए तो संविधान बदल जाएगा और यह आखिरी चुनाव भी होगा। जल, जंगल, जमीन का अधिकार भी वो आप सबसे छीन लेंगे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी का वादा है। अतिवर्षा, सूखा जैसे हालातों में 30 दिन के भीतर किसानों को मुआवजा देने की गारंटी है। विधवा, निराश्रित, सुखद सहारा सहित कई तरह की पेंशन योजनाओं में प्रत्येक हितग्राही को कांग्रेस की सरकार 1 हजार रुपए पेंशन देगी। मनरेगा व अन्य रोजगार योजनाओं में मजदूरों को सीधे 2 गुना 400 रुपए की न्यूनतम मजदूरी देने का कांग्रेस का वादा है। गैस सिलेंडर आधे दाम पर सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा जबकि अभी तो सब्सिडी का वादा करके भी लोगों को सब्सिडी नहीं दे रहे और 1 हजार रुपए में सिलेंडर भराना पड़ रहा है। हमारी सरकार आते ही देश भर में 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे जिसमें प्रत्येक राज्य में 1 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर बराबरी का अधिकार दिया जाएगा। मितानिनों, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा। सांसद ने चिरमिरी में आयोजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, वो हर नागरिक को मिलना चाहिए। हमें अपने संविधान की, लोकतंत्र की, अधिकारों की रक्षा के लिए और देश के लिए काम करना है। सांसद के जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांगे्रेस पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। ---------

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2788
पेज 1 / 465