Thu, 26 Nov 2026 | 09:33:09 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी पर नजर रखने के निर्देश। : व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण। जाँच में सावधानी बरतने और गंभीरता से जाँच के दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 1,381 views
व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण।  जाँच में सावधानी बरतने और गंभीरता से जाँच के दिए निर्देश।
कोरबा 21 अप्रैल 2024/ लोकसभा कोरबा अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने आज कटघोरा और रामपुर विधानसभा अंतर्गत बनाए गए स्थैतिक निगरानी दल के जाँच पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने और बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी व्यय श्री मनोज कुमार बंजारे, लाइजनिंग अधिकारी श्री चंद्रकांत टिकारिहा उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने विधानसभा कटघोरा के सराईसिंगार और रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कनकी के एसएसटी जाँच पॉइंट पर निरीक्षण किया और फील्ड पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा कर जांच की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने एसएसटी टीम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों के प्रत्येक दल में एक मजिस्ट्रेट सहित सहायक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं। यह दल प्रमुख मुख्य मार्गीय सड़कों, जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जांच अभियान में जुटा है और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रख रहा है। जांच किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है तथा निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हो रही इस जांच में सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश है। जिले के लोकसभा क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा जांच के लिए कुल 14 चेकपोस्ट बनाएं गए हैं, जहां स्थैतिक निगरानी दल कार्यरत है। यहां तहसीलदारों को नोडल अधिकारी बनाते हुए तीन पाली में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दो बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे का शिप्ट निधारित किया गया है। विधानसभा रामपुर अंतर्गत कुदमुरा, ठेंगरीमार, रामपुर, उमरेली, लबेद, उच्चभठ्ठी, कनकी में, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत सरईसिंगार, कसियाडीह बेरियर, पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत लाफा बेरियर, बगदेवा, अमझर, कोरबी बेरियर, मोरगा बेरियर में टीम तैनात है। इसी तरह जिले में उड़नदस्तों द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है। एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में 3 दल गठित किए गए हैं। यहां भी तीन पालियों में 24 घंटे टीम तैनात है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2772
पेज 132 / 462