Sun, 22 Nov 2026 | 03:51:13 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

आधीरात को कलेक्टर-एसपी ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण , 14 चेकपोस्टों में स्थैतिक निगरानी दल और 12 उड़नदस्ता है सक्रिय।

I

Indian Business News

2 years ago 505 views
आधीरात को कलेक्टर-एसपी ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण , 14 चेकपोस्टों में स्थैतिक निगरानी दल और 12 उड़नदस्ता है सक्रिय।
अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, आदि पर है नजर। कोरबा 17 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी ने बीती रात लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों द्वारा जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर की जा रही जांच व कार्यवाही की टोह ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उच्चभट्ठी, उमरेली और लबेद (तुमान) में स्थैतिक निगरानी दल द्वारा जाँच पॉइंट पर की जा रही जांच को न सिर्फ देखा, बल्कि जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने और बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों के प्रत्येक दल में एक मजिस्ट्रेट सहित सहायक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं। यह दल प्रमुख मुख्य मार्गीय सड़कों, जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जांच अभियान में जुटा है और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रख रहा है। जांच किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है तथा निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हो रही इस जांच में सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश है। 14 चेकपोस्टों में स्थैतिक निगरानी दल और 12 उड़नदस्ता सक्रिय । जिले के लोकसभा क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा जांच के लिए कुल 14 चेकपोस्ट बनाएं गए हैं, जहां स्थैतिक निगरानी दल कार्यरत है। यहां तहसीलदारों को नोडल अधिकारी बनाते हुए तीन पाली में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दो बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे का शिप्ट निधारित किया गया है। विधानसभा रामपुर अंतर्गत कुदमुरा, ठेंगरीमार, रामपुर, उमरेली, लबेद, उच्चभठ्ठी, कनकी में, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत सरईसिंगार, कसियाडीह बेरियर, पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत लाफा बेरियर, बगदेवा, अमझर, कोरबी बेरियर, मोरगा बेरियर में टीम तैनात है। इसी तरह जिले में उड़नदस्तों द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है। एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में 3 दल गठित किए गए हैं। यहां भी तीन पालियों में 24 घंटे टीम तैनात है

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2748
पेज 3 / 458