Indian Business News
M
Mr. Arun
आगामी विधानसभा को लेकर बस्तर सरगुजा के साथ ही बिलासपुर संभाग को लेकर पार्टी कहीं ना कहीं चिंतित नजर आ रही है भाजपा बिलासपुर संभाग में अपने साथ निजी सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट को भी देख रही है अगर बात करें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की तो पार्टी यहां नए चेहरे के ऊपर दांव लगा सकती है।इस बार पार्टी धरम लाल कौशिक की जगह किसी ओबीसी महिला नेत्री या शिक्षाविद डॉ अरुण शिवम पटनायक को टिकट दे सकती है।
Surendra Gumbar
वही बिलासपुर विधानसभा से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पास सर्वे एजेंसी के माध्यम से समाजसेवी व भाजपा के पुराने नेता सुरेंद्र गुम्बर,युवा भाजपा नेता व मीडिया समूह के संपादक अनिल मिश्रा व शिक्षा जगत से बृजेन्द्र शुक्ला को बिलासपुर विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।इन तीनो नामो की अगर बात किया जाए तो युवाओं में काफी प्रचलित नाम व ब्राह्मण समाज मे अच्छी पकड़ रखने वालों मे भाजपा अनिल मिश्रा को आगामी विधानसभा में उतार कर नया खेल भी खेल सकती है।कांग्रेस के वर्तमान विधायक ब्राह्मण वर्ग से आते है।
Anil Mishra
कांग्रेस को पटखनी देने के लिए भाजपा कई क्षेत्रों में बड़ा खेल करने की योजना में है।वही कोटा विधानसभा से साहू समाज को फिर से उतार सकती है।तखतपुर विधानसभा से पार्टी भूपेंद्र सवन्नी को इस बार मौका दे सकती है।वही बेलतरा से रजनीश सिंह फिर मैदान में उतर सकते है।कुल मिलाकर भाजपा सत्ता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत में लगी हुई है।
Bhupendra Sawanni
विज्ञापन