विधान सभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन।
I
Indian Business News
2 years ago
1,003 views
09 Mar 2024
कोरबा/ पाली (आई.बी. एन -24) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने पाली-तानाखार विधानसभा के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आज लिया जिसमें पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक, पसान ब्लॉक, पाली ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी एवं तीनों ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था इस बात की पुष्टि उपस्थित कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थित ने दर्शाया सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरे पाली-तानाखार से कांग्रेस प्रत्याशी को अत्यधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया ।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के पाली-तानाखार विधानसभा प्रत्याशी श्रीमति दुलेश्वरी सिदार, छत्तीसगढ कांग्रेस के महामंत्री प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, नगर पंचायत पार्षद सोना ताम्रकार, तुषार कांत रॉबिंसन ग्रामीण कार्यकर्ता श्यामू, बृजपाल दिलेश्वर महंत दिनेश मानिकपुरी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।