Sat, 14 Nov 2026 | 05:48:42 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता संदेश का करेंगे प्रचार-प्रसार : कलेक्टर श्री झा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

I

Indian Business News

3 years ago 1,689 views
कलेक्टर श्री झा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
कोरबा (आईबीएन-24) कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके तहत गांव में खुले शौच मुक्त स्थायित्व को बनाये रखने, सामुदायिक एवं हाईवे शौचालय का निर्माण, कोष कचरा प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता का कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गांवो का भी स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रचार-प्रसार रथ जिले के सभी विकासखण्डों के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ आदतों को अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, शौचालय का नियमित उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने, पेयजल एवं भोज्य पदार्थों को हमेशा ढंककर रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, घर से निकलने वाले गीला कचरों से घरों पर ही जैविक खाद तैयार करने एवं धार्मिक स्थल, तालाब, पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन का प्रथम चरण 2014-2019 तक रहा है। वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन का द्वितीय चरण संचालित है, जो कि 2020-21 से 2024-25 तक प्रभावशील होगी। द्वितीय चरण का मुख्य उद्देश्य गांव की खुले में शौचमुक्त स्थिति को बनाये रखना और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत खुले में शौच मुक्त स्थायित्व को बनाये रखने के लिए शौचालय विहिन परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाकर उनकी उपयोगिता सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही अस्थायी, प्रवासी आबादी के लिए ग्राम पंचायत के मांग पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांवो में ठोस एवं सूखा कचरा प्रबंधन का कार्य भी सभी गांवों में किया जाएगा। साथ ही घरों एव सामुदायिक स्तर पर कम्पोस्ट पीट तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। मिशन अंतर्गत गोबरधन योजना के तहत मवेशियों के मल, सब्जी के अपशिष्ट तथा अन्य जैव अपशिष्टों से बायो गैस प्लांट लगाये जाने के प्रावधान हैं। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत रसोई तथा स्नानागार से निकलने वाले गंदे जल और बारिश के पानी के लिए निजी तथा सामुदायिक सोक पीट निर्मित किए जाने के प्रावधान हैं, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोक्ता पीट का निर्माण किया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2737
पेज 1 / 457