क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पोड़ी उपरोड़ा : विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल ने संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ऑनलाइन गूगल मीटिंग आहूत की।

पोड़ी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24)खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के.आर.दयाल के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के प्राचार्य और संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ऑनलाइन मीटिंग में दिए गए निर्देशों का उद्देश्य ब्लॉक के शिक्षा क्षेत्र में सुधार करना है। इन निर्देशों में शामिल हैं ।
विद्यालय निरीक्षण और अध्यापन
– CAC को अपने विद्यालय में 3 कालखंड अध्यापन कराना होगा, उसके बाद ही अन्य विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा।
– प्राचार्य और CAC नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और कमियों को सुधारेंगे।

शिक्षकों की जिम्मेदारी
– शिक्षकों को नियमित रूप से डेली डायरी संधारित करनी होगी और उसी अनुसार अध्यापन कराना होगा।
– शिक्षकों का वेश-भूषा सादगीपूर्ण होना चाहिए, जींस-टी शर्ट में विद्यालय नहीं आना चाहिए।

विद्यालय प्रशासन:
– कोई भी आदेश प्राचार्य और CAC के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होगा।
– नाश्ता और MDM समय से और उचित मात्रा में दिया जाना चाहिए।
– किचन शेड की साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देना होगा।

आंकड़ों का रख-रखाव:
– तिमाही परीक्षा और मासिक मूल्यांकन का रिकॉर्ड दुरुस्त रखना होगा।
– RTI की जानकारी पोर्टल के माध्यम से देनी होगी और जवाब ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

कार्यक्रम और गतिविधियाँ:
– स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम संचालित करना होगा और फोटो नियमित रूप से शेयर करने होंगे।
– मॉडल स्कूल तैयार करने के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।

इन निर्देशों का पालन करके, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!