
कोरबा /पाली (आई.बी.एन- 24) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सगुना (ठाडापखना) से डोडकी जाने वाले रास्ते की पुलिया तेज बारिश और बाढ़ के चलते पुलिया टूट गई, जिससे सगुना सहित आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश के कारण यह पुलिया टूट गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।बच्चों की पढ़ाई पर असर, मरीजों को भी हो रही परेशानी इस मार्ग से न केवल ग्रामीणों का आना-जाना होता था, बल्कि स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते थे। अब स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन नहीं पहुँचा मौके पर, ग्रामीणों में नाराजगी
हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया व्यवस्था करने और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।