Mon, 23 Nov 2026 | 12:56:15 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

मोरगा : सरपंच की मनमानी चरम पर - फर्जी नोटिस से पत्रकार को फंसाने की साजिश, : सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया।

I

Indian Business News

14 hours ago 133 views
सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया।

कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत मोरगा की सरपंच खिलेश्वरी की मनमानी अब चरम पर पहुंच गई है। पत्रकार हजरत खान को फर्जी नोटिस भेजकर फंसाने की साजिश का आरोप लगा है, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है।

पहला नोटिस - 19/11/2026

सरपंच ने नोटिस जारी कर कहा कि हजरत खान, वीरेंद्र अरमोर , अजय तिवारी एवं राजेंद्र यादव द्वारा ट्रैक्टर से अवैध रेत खनन, बिक्री और परिवहन किया जा रहा है। सभी को 20/11/2026 को दोपहर 1 बजे पंचायत भवन में बुलाया गया।

पत्रकार हजरत खान का कहना है -"मेरे नाम पर कोई ट्रैक्टर नहीं है, न मैं रेत खनन करता हूं। फिर भी मुझे ट्रैक्टर मालिक बनाकर नोटिस भेज दिया गया। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।"

दूसरा नोटिस - 21/11/2026

दूसरे नोटिस में कहा गया कि बैठक में उपस्थित नहीं होने को बाधा माना गया और उचित कार्रवाई हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी पोंड़ी उपरोड़ा को अवगत कराया जाएगा।

हजरत खान का आरोप है "एक दिन का नोटिस दिया, अगले दिन बैठक बुलाई और बिना सुने ही दोषी ठहरा दिया। मुझे अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं दिया गया।"

गांव में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि जिसके पास ट्रैक्टर ही नहीं है, उसे ट्रैक्टर संघ का सदस्य कैसे बता दिया गया? बिना जांच, बिना सबूत के नोटिस जारी करना सरपंच पद का दुरुपयोग है।

पत्रकार हजरत खान ने जनपद CEO, SDM और जिला प्रशासन से शिकायत करने और मानहानि की कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

IBN- 24 News, कोरबा, छत्तीसगढ़।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

1943
पेज 1 / 324