Mon, 30 Nov 2026 | 05:17:26 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Shailendra

5 days ago 231 views
धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी

संवाददाता शैलेन्द्र डिक्सेना

पाली (आई बी एन -24)(कोरबा)। धान खरीदी सीजन के तहत 18 नवंबर 2026 को धान उपार्जन केंद्र बक्साही में विधिवत रूप से धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ।

खरीदी के पहले दिन ग्राम हरनमुड़ी निवासी किसान श्रीराम बिहारी कश्यप से 19.20 क्विंटल धान खरीदा गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पाली अजय कुमार जायसवाल, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कीर्ति कुमार कश्यप, मंडल महामंत्री कामता डिक्सेना, समिति पाली के प्राधिकृत अधिकारी प्रयागनारायण सांडिल्य, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिंह टेकाम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलाब सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत बक्साही की सरपंच श्रीमती नूतन राज और नगर पंचायत पाली के एल्डरमैन रामविलास जायसवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा गांव के प्रतिष्ठित किसान रामरतन जायसवाल, शनीराम, धनीराम, दुखीराम, महेत्तर सिंह, इतवार सिंह, बलराम कश्यप और कुंवर सिंह भी मौजूद रहे। धान खरीदी नोडल अधिकारी नवीन जायसवाल, समिति प्रबंधक राधेश्याम कश्यप, कंप्यूटर ऑपरेटर लक्ष्मीकश्यप और फड़ प्रभारी राजू प्रजापति सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

120
पेज 10 / 20