Wed, 25 Nov 2026 | 08:00:43 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन।

महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shailendra

2 days ago 644 views
महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता शैलेन्द्र डिक्सेना

कोरबा।(आई बी एन -24)जिले के ग्राम लाद में 2 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में हत्या की वारदात में महिला के घर में गाय चराने वाले व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक अन्य दोस्त की भूमिका सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका भगमतिया बाई (70) अपने मकान में अकेली रहती थी। उसका बेटा बाबूलाल मरकाम और बहू पास के दूसरे मकान में रहते थे। 19 नवंबर की रात बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है कि घटना के समय गाय चराने वाले इंद्रपाल अगरिया ने महिला के हाथ पकड़े, जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी ने महिला के मुंह में कपड़ा डालकर पैर पकड़ लिए। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपी का दोस्त देव कुमार भी मौके पर मौजूद था।

अगली सुबह बहू घर पहुंची तो बुजुर्ग महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ली।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या के पीछे 2 हजार रुपये का विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2745
पेज 47 / 458