बांगो थाना मे सहायक पुलिस अधिकारी मे हत्या का मामला। :
7 दिवस के अंदर हत्यारों का पकड़ मे न आने पर एन. एच.को करेंगे जाम...राजेश यादव।
I
Indian Business News
3 years ago
2,048 views
11 Mar 2023
कटघोरा (आईबीएन-24) बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार का हत्या के अपराधियों को 7 दिवस के अंदर नही पकड़ा जाता है तो भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश यादव ने कहा नेशनल हाइवे जाम करेंगे।
श्री यादव ने कहा ए एस आई साहब का जघन्य हत्या बहुत ही पीड़ादायक है। गृहमंत्री साहब इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपराधियों को पकड़वाए अगर एक सप्ताह के अंदर अपराधी सलाखों के पीछे नही होंगे तो हमे मजबूरन नेशनल हाइवे को जाम करने पर मजबूर होंगे।
ज्ञात हो कि रात्रि मे सोते समय बैरक का दरवाजा तोड़कर अपराधियों ने हमला कर हमेशा के लिए मौत का नींद सुला दिया।
प्रदेश मे हत्या,लूट,चोरी डैकेती,फिरौती,व्यभिचार की घटना प्रदेश मे बढ़ा तो माननीय गृहमंत्री महोदय का कोई प्रतिक्रिया नही आता है। फिरहाल इस घटना से दशहत का माहौल है।