क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में शान से लहराया तिरंगा झंडा।

कोरबा (आई.बी.एन -24) मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कल्याण शिक्षण समिति के संरक्षक श्री दुष्यंत शर्मा संस्थापक सदस्य श्री राम कुमार पाटस्कर सचिव श्री गिरीश शर्मा ,सदस्य श्री होरीलाल जायसवाल एवं गुमान सिंह कंवर,प्राचार्य श्री भोजेंद्र सिंह शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवम् अभिभावक गण तथा सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे ।

मुख्य अतिथि दुष्यंत शर्मा जी के द्वारा मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात ध्वजारोहण किया गया।उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता को बनाए रखने का आह्वान किया।प्राचार्य महोदय ने कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता के अधिकार के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए । विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!