क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मरार पटेल समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया भव्य सम्मान।

कोरबा (आई.बी.एन -24)पाली मरार पटेल मरार समाज कोरबा द्वारा शपथ ग्रहण एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 13 जुलाई 2025, रविवार को ग्राम महूदा के स्कूल प्रांगण में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया सर्व प्रथम माँ भगवती शाखाँभारी माँ का आरती फूल माला साग सब्जी की माला पहनाकर किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके पद एवं कर्तव्यों का शपथ दिलाया गया जिससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिल सके और समाज में नेतृत्व की भावना को बल मिले। इस अवसर पर समाज के विभिन्न परिक्षेत्रों से आए नवनिर्वाचित पदाधिकारी एक मंच पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से शपथ लिए गया।

यह कार्यक्रम समाज के अनुरूप एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।”कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पटेल समाज हमारी एक अमूल्य धरोहर है, जिसने समय-समय पर देश और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समाज में जब हमारी युवा पीढ़ी, विशेषकर हमारे बच्चे, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक लाकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हैं, तो वह न केवल अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे समाज का गौरव भी बढ़ाते हैं।
यह कार्यक्रम उन बच्चों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आयोजित किया गया है, जिन्होंने अपने परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि लगन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जो इन विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा देगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही समाज का भविष्य है। जिन बच्चों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया है, वही आने वाले समय में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, नेता और समाजसेवी बनकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। उनके इस प्रारंभिक प्रयास को प्रोत्साहन देना हम सभी का कर्तव्य है।

प्रदेश अध्यक्ष आत्मा नारायण पटेल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समाज उन सभी प्रतिभाओं के साथ है जो कुछ बड़ा सोचते हैं, मेहनत करते हैं और समाज की प्रगति में अपना योगदान देना चाहते हैं। यह पहल निश्चित रूप से अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेगी कि वे भी मेहनत करें और इसी प्रकार समाज की शान बनेंगे

इस अवसर पर राघवेंद्र शुक्ला विधायक, अकलतरा अध्यक्ष कोरबा जिला श्री सरवन पटेल जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता पटेल महिला प्रकोष्ठ श्री रामफल पटेल संयोजक श्री मन्नू राम पटेल जनपद सदस्य श्री पितेश शुक्ला सरपंच श्रीमती गंगोत्री पटेल, श्रीमती इंदिरा पटेल, श्री बजरंग पटेल, श्री सुरीत राम पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल, श्री गंगा प्रसाद पटेल घनश्याम पटेल, नरेंद्र पटेल श्री ईश्वर पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री दयाराम पटेल अशोक पटेल नन्दलाल पटेल राजकुमार पटेल मुरलीमनोहर पटेल सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!