Mon, 23 Nov 2026 | 01:30:19 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण।

I

Indian Business News

2 years ago 868 views
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण।
कोरबा (आई. बी. एन -24) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के मार्गदशर्न में सेंटर फार कैटेलाइजिंग चेंज (सी-3) के द्वारा विगत 12 एवं 13 दिसंबर 2023 को सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लू डायमंड होटल कोरबा में किया गया। इस अवसर पर डीएचओ डॉ.सी.के सिंह, स्टेट हेड सी-3 इंडिया श्री दिलीप सरवटे, डॉ. नोमिता चॉन्डियोक, डॉ. रश्मि आसिफ, ट्रेनर तथा सी इंडिया के जिला व ब्लाक को-ऑर्डिनेटर, प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम का उद्देश्य रोकी जा सकने वाली सभी मातृ एवं शिशु मृत्यु की घटनाओं और बीमारी को समाप्त करते हुए सकारात्मक प्रसव अनुभव प्रदान करने के लिए शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले प्रत्येक महिला और शिशु के लिए आश्वस्त सेवाएं, इनकार के लिए शून्य, सहनशीलता और गरिमामय, सम्मानपूर्ण व निःशुल्क उच्च स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है। सुमन कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स को इस कार्यक्रम के उद्देश्य स्तंभ, सुमन स्वास्थ्य केन्द्र के तत्व, सुमन सेवा की गारंटी, अपमान और दुर्व्यवहार की श्रेणी, महिला और नवजात के 12 विश्व व्यापी अधिकार, जेंडर को समझना तथा समानता का वातावरण बनाना इत्यादि से संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसरी ने बताया कि कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सी-3 इंडिया के सहयोग से सुमन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा मातृत्व सेवाओं को मजबूत और गुणवत्ता पूर्ण बनाने तथा इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु कार्यक्रम के संबंध में निचले स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर्स अपने विकासखण्ड में जाकर आर.एच.ओ, मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत के सदस्य तथा समुदाय के लोगों को सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबध में जागरूक करेंगे। जिससे शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में गरिमापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त किया जा सके तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर कम किया जा सके।
Tags #

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2721
पेज 171 / 454