क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : भाजपा सरकार मे सांय सांय बढ़ रही बिजली की कीमतें, कांग्रेस ने बिजली न्याय के जरिए किया विरोध।

 

पाली (आई.बी.एन -24)राज्य में बिजली के दरों में इजाफा के खिलाफ कांग्रेस ने चरणबद्ध बिजली न्याय आंदोलन की शुरूआत किया है. इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पाली का घेराव और प्रदर्शन किया गया।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल हाफ और 24 घंटे बिजली लोगों को सस्ती दर में प्राप्त होता था. लेकिन वर्तमान सरकार में बिजली विभाग में बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है. कम बिजली आपूर्ति के बावजूद ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलने वाला बिजली बिल भारी भरकम होता है. सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने के लिए बिजली की दरों में भी इजाफा कर दिया है. श्री चौहान ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में जनता को राहत देने के लिए घरेलू बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी और भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया बल्कि बिजली की दर में बढ़ोतरी कर दिया है. इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन बिजली दरों में कमी होने तक जारी रहेगा. इस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल, अमित भदौरिया,कौशल नेटी,तुषार कांत रॉबिनसन, सत्यनारायण पैकरा, श्रीमती जगत, अजय सैनी, दीपक जायसवाल, रवि कश्यप, राजेश पुरी गोस्वामी, सावित्री श्रीवास ,पवन ध्रुव आदि अन्य भी संबोधित किया, कांग्रेस जनों ने कहा कि विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सभी मूलभूत जरुरतों की कीमतें बढ़ाई जा रही है.आज कोई भी संतुष्ट और सुखी नहीं है. कर्मचारी हो या आम जनता, व्यापारी सभी दुखी हैं. गांव में बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं. बिजली कटौती के बाद तो बिजली बिल कम आना चाहिए. लेकिन मनमाने बिजली बिल लोगों की कमर तोड़ रहा है. स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न घटक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!