
कोरबा (आई.बी.एन -24)। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वृत्त-दीपका की टीम ने दिनांक 28/06/2026 को थाना चैतमा क्षेत्र के लोटनपारा कांजीपनी में छापामार कार्रवाई कर 6.5 लीटर महुआ शराब जब्त की।
प्रकरण दर्ज, जांच शुरू।
आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया गया है। मामले के विवेचक अधिकारी डॉ. सुकान्त पांडेय हैं।
टीम रही मौजूद।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के साथ आबकारी उपनिरीक्षक सिमोन मिंज एवं आबकारी मुख्य आरक्षक शामिल रहे।
जीरो टॉलरेंस नीति।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।