Thu, 26 Nov 2026 | 04:20:06 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

सरकारी सहायता से सोलर पैनल लगाना हुआ आसान, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता अंसारी परिवार।

I

Indian Business News

1 year ago 444 views
सरकारी सहायता से सोलर पैनल लगाना हुआ आसान, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता अंसारी परिवार।
रूफटॉप सोलर पैनल से बिजली उत्पादन हुआ सस्ता, स्वच्छ और हरित ऊर्जा का भी है स्रोतः- सरफराज अंसारी। कोरबा (आई.बी.एन -24)प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर उभरी है, जो न केवल स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना रही है। योजना से आमजन रियायती दरों पर अपने मकान की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली खुद बना रहे हैं। ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कोरबा नगरीय क्षेत्र के खरमोरा निवासी मोहम्मद मंसूर अंसारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। आज वह न केवल अपने घर की बिजली जरूरतें खुद पूरी कर रहे हैं। योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में बताते हुए हितग्राही मोहम्मद अंसारी के बेटे सरफराज अंसारी ने कहा कि यह योजना प्राकृतिक ऊर्जा के संरक्षण एवं परम्परागत ऊर्जा के विकल्प के रूप में फायदेमंद है। इससे घरेलू आपूर्ति के लिए सस्ती व टिकाऊ ऊर्जा घर पर उत्पादित हो रही है। रूफटॉप सोलर पैनल से न केवल बिजली उत्पादन सस्ता हुआ है, बल्कि यह स्वच्छ और हरित ऊर्जा का स्रोत भी है। पहले जहां उन्हें हर महीने हजारों रुपये बिजली बिल के रूप में चुकाने पड़ते थे, वहीं अब वे खुद बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, और भविष्य में वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय का स्रोत भी बना सकते हैं। सरफराज ने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता से सोलर सिस्टम लगवाना आसान हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी काफी सरल और पारदर्शी है। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर पैनल लगाने की लागत काफी हद तक कम हो गई। सरफराज ने कहा कि आज हमारे घर की अधिकतर बिजली सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटी है। यह योजना आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभा रही है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464