Tue, 24 Nov 2026 | 10:21:55 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी

हॉस्पिटल के मैनेजमेंट, निर्माण एवं तकनीकी व्यवस्था का कार्य अभी भी प्रगति पर। : हरदीबाजार में सर्वसुविधायुक्त निजी अस्पताल का शुभारंभ, महिलाओं व बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा।

I

Indian Business News

1 year ago 604 views
हरदीबाजार में सर्वसुविधायुक्त निजी अस्पताल का शुभारंभ, महिलाओं व बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा।
अत्याधुनिक तकनीकों से एवं अनुभवी, विशेषज्ञ व स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा किया जाएगा मरीजों का इलाज। कोरबा/हरदीबाजार(आई.बी.एन -24) हरदीबाजार में सर्व सुविधायुक्त रामप्रसाद मैमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ हो चुका है जिसके संचालक डॉ. अंतराम डिक्सेना है । और उपसंचालक के रूप में उनके सुपुत्र डॉ. शक्ति डिक्सेना एम.एस. (जनरल सर्जन)अनुभवी और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों में शामिल हैं।हॉस्पिटल के विभिन्न सुविधाओं और जरूरतों के लेकर अभी भी पूर्ण होने संबंधी सभी तैयारियां चल रही है अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सुविधाओं एवं अन्य तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हॉस्पिटल के डेकोरेशन से लेकर आधुनिक तरीकों से ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी व्यवस्था , मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी व्यवस्था, X - रे एवं जांच उपकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के रखरखाव की सभी तैयारियां अभी जारी है । सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल बनने से महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा होगी। 10 बिस्तरीय अस्पताल में आई सी यू रूम और आधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं अन्य जांच तकनीकी उपकरणों लगाए गए हैं। इसके साथ ही लैब, डॉक्टर रूम, नर्सेस रूम, यूटीलिटी रूम भी बनाए गए हैं। सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम व सौ केवीए का जनरेटर भी लगाया गया है। कोरबा के पाली विकासखण्ड अंतर्गत के हरदी बाजार में एक नया सर्वसुविधा युक्त निजी अस्पताल शुरू होते ही यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है और सभी वर्गों के मरीजों के लिए बेहतर इलाज प्रदान करने का वादा करता है। अस्पताल में उन्नत जांच सुविधाएं और अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद है। यह अस्पताल कई मायनों में खास है ।आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि उन्नत इमेजिंग तकनीक, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, और हृदय रोग के लिए विशेष सुविधाएं। साथ ही अस्पताल में सभी वर्गों के मरीजों के लिए किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध अस्पताल प्रबंधन द्वारा कराया जाएगा । अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम है जो विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं में विशेषज्ञ हैं। साथ अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ,लैब टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ प्रशिक्षित और पूर्ण अनुभवी हैं। अस्पताल पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण से अनुशासित है ।अस्पताल मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता को प्रथम प्राथमिकता देता है। अस्पताल को पेपरलेस बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह अस्पताल हरदीबाजार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा जिससे ग्रामीण मरीजों को दूरस्थ शहरों में इलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें सभी आवश्यक जांच की सुविधा अपने निकट ही उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2771
पेज 37 / 462