Fri, 27 Nov 2026 | 11:00:13 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव

एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ कोरबा नगर में यूनिटी मार्च का आयोजन आज।

I

Indian Business News

1 year ago 1,596 views
कोरबा (आई.बी.एन -24)भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ 13 नवम्बर गुरुवार को “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। राज्यसभा सांसद राजा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम विभाग श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, माय भारत, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स, विभिन्न खेल संघ, खिलाड़ी एवं जिले के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस एकता यात्रा में शामिल होंगे। यूनिटी मार्च का शुभारंभ प्रातः 09 बजे 15 ब्लॉक स्थित पटेल सामुदायिक भवन से किया जाएगा। यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक, अटल परिसर, जैन मंदिर बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक, घंटाघर, सुभाष चौक होते हुए कोसाबाड़ी स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री चौक में संपन्न होगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिले के सभी बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से “यूनिटी मार्च” में उत्साहपूर्वक सहभागिता हेतु सादर आग्रह किया गया है, ताकि सरदार पटेल जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2788
पेज 242 / 465