Thu, 26 Nov 2026 | 11:59:38 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

कोरबा : 70 से 80 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का किया जाएं सत्यापन : कलेक्टर।

I

Indian Business News

1 year ago 619 views
कोरबा : 70 से 80 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का किया जाएं सत्यापन : कलेक्टर।
कोरबा (आई.बी.एन -24)  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज अपने कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर स्त्रोत को निर्माण पूर्ण कर लिया जाएं। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण अंतर्गत पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत उपलब्धि हासिल नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत किये गये हर घर जल प्रमाणीकरण की संख्या 100 और रिपोर्टेड की संख्या 30 होनी चाहिए। कलेक्टर श्री वसंत ने जेजेएम अंतर्गत कार्य करने वाले ऐसे ठेकेदार जिनको 70-80 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, उनके द्वारा किये गए कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। कलेक्टर ने इसके सत्यापन के लिए फॉमेट बनाने और जल संसाधन के ईई के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यों के सत्यापन के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल ग्राम औश्र समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने में राष्ट्रीय राजमार्ग में एनओसी की आवश्यकता के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजनाओं की जानकारी ली और बसाहटो में सोलर आधारित नल जल प्रदाय करने के निर्देश देते हुए लोगों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पानी टंकी निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सभी 524 आरसीसी पानी टंकी निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया और 100 नल जल योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बीते माह में दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा के एसडीओं को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएसए सहित अन्य देयको के भुगतान से पूर्व कार्यों का परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप स्थापना हेतु स्रोत निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार सहित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2787
पेज 1 / 465