Mon, 23 Nov 2026 | 05:25:13 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 20 नवंबर।

I

Indian Business News

2 years ago 428 views
कोरबा (आई.बी.एन -24)मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल में पंजीयन जारी है। पंजीयन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। आगामी 27 नवंबर 2024 शाम 05 बजे तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 28 नवंबर से 02 दिसंबर तक तक दावा-आपत्ति आमंत्रित एवं 09 दिसंबर 2024 दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम सूची प्रकाशन की तिथि निर्धारित है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in पर आवेदन/पंजीयन कर सकते हैं। उक्त वेबसाइट पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है, जहां से मेरिट के विद्यार्थियों की सूची भी देखी जा सकती है। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र (स्थायी जाति/मूल निवासी) के एआरएन नंबर का उपयोग कर दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन संस्थान में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इस हेतु पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारूप डाउनलोड व संबंधित संस्था से प्रमाणित कर महाविद्यालयीन संस्था की फीस की रसीद के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। साथ ही बैंक खातों की जानकारी भी प्रविष्ट करनी होगी। पूर्ण रूप से भरे आवेदन जिलों को सत्यापन हेतु भेजे जाएंगे। 11वीं में अध्ययनरत् व 12वीं उत्तीर्ण शालाओं के जिलों के लॉगइन से विद्यार्थियों का सत्यापन कर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डीपीआई को प्रस्तुत किया जाएगा। अंतरिम मेरिट सूची प्रकाशन उपरांत नियत समय सीमा में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति की जा सकेगी, जिसका निराकरण एक सप्ताह में कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2766
पेज 2 / 461